
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए बम धमाके की वजह से एक ट्रेन छह डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि ये घटना कच्छ जिले के बोलन इलाक़े में हुई. उन्होंने बताया कि ये पहाड़ी इलाका है, ऐसे में राहत काम में बाधा आ रही है.
असिस्टेंट कमिश्नर फहद शाह ने बीबीसी को बताया, “अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फ़ोटक लगाया हुआ था. “
अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है ये अभी साफ़ नहीं हुआ है.
इस इलाक़े में एक साल पहले भी ऐसा हमला हुआ था. तब इसकी ज़िम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी.





















