
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH एक महिला सैनिक ने अकेले, बिना किसी सपोर्ट और मदद के सबसे लंबी पोलर यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया है.प्रीच चंडी, जिन्हें ‘पोलर प्रीत’ के नाम के जाना जाता है, उन्होंने पहली बार 2021 में साउथ पोल पहुंच कर इतिहास रचा था.

33 साल की प्रीत अभी तक अंटार्कटिका में 1397 किलोमीटर का सफ़र कर चुकी हैं.इससे पहले किसी महिला द्वारा सबसे ज़्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड अंजा ब्लाचा के पास था.हालांकि वो अकेले, बिना किसी सपोर्ट के अंटार्कटिका पार करने वाली पहली महिला नहीं बन पाईं, जो कि उनका लक्ष्य था. कैप्टन चंडी ब्रिटेन के बकिंघमशायर की रहने वाली हैं. उन्हें डर्बी विश्वविद्यालय ने भी बधाई दी है.





















