
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महिलाओं पर पाबंदी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विरोध झेल रहे तालिबान ने कुछ नरमी के संकेत दिए हैं. अफ़ग़ानिस्तान में काम कर रही एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसी का कहना है कि तालिबान के कम से कम तीन मंत्रियों ने जानकारी दी है कि महिलाओं पर लगी पाबंदी को हटाने के लिए शीर्ष नेतृत्व काम कर रहा है.

काबुल के दौरे पर जा चुके नॉर्वे के रिफ़्यूजी काउंसिल के प्रमुख जैन एगलैंड ने बीबीसी पश्तो को एक ख़ास इंटरव्यू में बताया कि अगर तालिबान महिलाओं के काम करने और लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदियों को नहीं हटाता तो अफ़ग़ानिस्तान को मिल रही अंतरराष्ट्रीय सहायता बंद होने लगेगी.
उन्होंने कहा, “तालिबान के नेताओं ने मुझसे कहा था कि वो दूसरे फ़रमान पर काम कर रहे हैं. इस फ़रमान के अनुसार, महिलाओं को पढ़ने की इजाज़त मिलेगी. सबसे महत्वूर्ण ये है कि महिलाएं काम पर लौट सकेंगी.” “उन्हें अपना वादा पूरा करना चाहिए, हमसे वादा किया गया था कि हम महिलाओं के साथ काम कर सकेंगे, उन्हें शिक्षा दी जाएगी.”





















