

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH शिमला, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कुल्लू जिले में एक रेव पार्टी पर छापा मारा और आठ लोगों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात की गई कार्रवाई में करीब चार लाख रुपये, शराब की 200 से ज्यादा बोतलें, 88 ग्राम चरस और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं.

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि राजस्थान में अलवर का कशिश गुलियानी (24) पार्टी का आयोजक है. उसने प्रसिद्ध पार्वती घाटी स्थित शिल्हा गांव में पार्टी में संगीत बजाने की अनुमति ली थी, लेकिन पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई मादक पदार्थ जब्त किए.न्होंने कहा कि सभी आरोपी 23 से 29 साल के बीच के हैं। इनमें से पांच कर्नाटक से और दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से एक-एक हैं.
शर्मा ने बताया कि पुलिस ने संबंधित कानूनों में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.कुल्लू की पार्वती वैली में भी पुलिस ने रेड मारी थी और जंगल में 80 युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे. इस दौरान ड्रग्स भी बरामद की गई थी. कुल्लू की कसोल वैली में अक्सर ऐसी पार्टियां होती हैं और कई बार पुलिस छापेमारी कर चुकी है.








