

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भतीजे हमज़ा शरीफ़ सोमवार (25 जुलाई) तक पंजाब प्रांत के ‘ट्रस्टी मुख्यमंत्री’ बने रहेंगे.शनिवार को पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उमर अता बिंदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने यह फ़ैसला सुनाया.

शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मज़ारी के एक विवादित फ़ैसले के बाद हमज़ा शरीफ़ को पंजाब का मुख्यमंत्री चुन लिया गया था.विधानसभा में इमरान ख़ान की पार्टी और उनके सहयोगी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार परवेज़ इलाही के पास 186 विधायकों का समर्थन था जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग(नून) के उम्मीदवार हमज़ा शरीफ़ के पास 179 विधायक थे.
लेकिन डिप्टी स्पीकर ने इमरान ख़ान की सहयोगी पार्टी मुस्लिम लीग(क़ाफ़) के दस विधायकों के वोट को अयोग्य क़रार दिया. डिप्टी स्पीकर का कहना था कि उनके पास मुस्लिम लीग(क़ाफ़) के अध्यक्ष चौधरी शुज़ाअत हुसैन का एक ख़त है जिसमें उन्होंने अपने विधायकों को आदेश दिया है कि वो अपना वोट परवेज़ इलाही को ना दें. इसी ख़त के आधार पर डिप्टी स्पीकर ने 10 विधायकों के वोट को अयोग्य क़रार दिया और हमज़ा शरीफ़ को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया.








