

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने पांच भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए हैं. हालांकि, भारत की ओर से पाकिस्तान के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने कहा , “अब तक, मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि पांच भारतीय विमान – जिनमें तीन रफ़ाल, एक एसयू-30 और एक मिग-29 शामिल है – और एक हेरॉन ड्रोन भी मार गिराए गए हैं.”

भारत की ओर से की गई एक प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर हमले की जानकारी दी गई.
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि भारत ने सीमा पार से हो रहे हमलों का जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए हमला किया. हालांकि भारत ने भारतीय लड़ाकू विमानों के मार गिराए जाने के पाकिस्तान के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है





















