
Raipur chhattisgarh VISHESH चेंबर चुनाव 2025, कुल 69 पदों में से 58 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, 2 पदों पर मतदान द्वारा निर्वाचन हुआ, और 9 पद रिक्त रह गए।
रायगढ़ में चेंबर जिला मंत्री, महासमुंद और सरगुजा में चेंबर जिला उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद आज संपन्न हुई मतगणना उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा निर्वाचन अधिकारीयों प्रकाश गोलछा, बालकृष्ण दानी, रमेश गाँधी, के. सी. माहेश्वरी, महावीर तालेड़ा, संजय देशमुख, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा की उपस्थिति में “चेंबर चुनाव 2025” के परिणाम आज घोषित कर दिए गए।
रायगढ़ जिले से जिला मंत्री पद के शक्ति अग्रवाल विजयी घोषित किये गए। शक्ति अग्रवाल को कुल 645 मत एवं भरत लाल वलेचा को कुल 393 मत प्राप्त हुए।
महासमुंद जिले से जिला उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल विजयी घोषित किये गए. प्रवीण अग्रवाल को कुल 223 मत एवं संजय अग्रवाल को कुल 208 मत प्राप्त हुए।
सरगुजा जिले में जिला उपाध्यक्ष पद के किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान न होने से यहाँ पद रिक्त रहा.
छत्तीसगढ़ के 33 प्रशासनिक जिलों में से नारायणपुर को छोड़कर 32 जिलों में चेंबर के कुल 27480 सदस्य हैं. 7 जिलों में कुल सदस्यों की संख्या 50 से कम होने से चेंबर संविधान अनुसार “चेंबर चुनाव 2025” में इन जिलों में जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर चुनाव नहीं हो सकते थे, इन 7 जिलों में सदस्य संख्या इस प्रकार है- बलरामपुर 40, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई 35, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी 32, कोंडागांव 22, बस्तर 32, सुकमा 7, बीजापुर 2.
इस प्रकार कुल 25 जिले एवं भिलाई को चेंबर संविधान में “चेंबर जिला” का दर्जा दिए जाने से कुल 26 जिलों में “चेंबर चुनाव 2025” की प्रक्रिया फ़रवरी 2025 से चल रही थी.
प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष के 3 पदों सहित चेंबर संविधान अनुसार रायपुर जिले में 8 चेंबर जिला उपाध्यक्ष, 8 चेंबर जिला मंत्री एवं अन्य सभी 25 जिलों में एक एक चेंबर जिला उपाध्यक्ष (कुल 33 जिला उपाध्यक्ष) और एक एक जिला मंत्री पद के लिए (कुल 33 जिला मंत्री) इस प्रकार कुल 69 पदों पर चुनाव होना था.
गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कबीरधाम कुल 3 जिलों में जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री का नामांकन ही निरंक रहा. इसी प्रकार कोरबा जिला और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला मंत्री पद पर भी नामांकन “निरंक” रहा. परिणामस्वरूप कुल 9 पद “निरंक” रहे.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
प्रदेश अध्यक्ष:- सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री: अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष: निकेश बरडिया.
रायपुर जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर लोकेश जैन, निलेश मूंदड़ा, शंकर बजाज, टी.श्रीनिवास रेड्डी, राजकुमार तारवानी, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल.
रायपुर जिले से जिला मंत्री पद पर रविन्द्र सिंह चावला, अमर बरलोटा, दीपक विधानी, भरत पमनानी, राकेश वाधवानी प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, आकाश धावना.
बालोद जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर संजोग टावरी एवं जिला मंत्री पद पर स्वाधीन जैन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन एवं जिला मंत्री पद पर संजीव कुमार ताम्रकार.
कांकेर जिले से उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राठी एवं जिला मंत्री पद पर महेश कुमार भोजवानी
कोरबा जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर जगदीश सोनी एवं जिला मंत्री पद पर नामांकन निरस्त होने से पद रिक्त रहा,
कोरिया जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार गुप्ता एवं जिला मंत्री पद पर शैलेंद्र शर्मा.
गरियाबंद जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह राजपूत एवं जिला मंत्री पद पर अरुण कुमार मिश्रा
दंतेवाड़ा जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सोनी एवं जिला मंत्री पद पर डूंगरमल सोनी.
दुर्ग जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर अशोक राठी एवं जिला मंत्री पद पर दीपक चोपड़ा.
धमतरी जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार रोहरा एवं जिला मंत्री पद पर आलोक पांडे.
बिलासपुर जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर नवदीप सिंह अरोरा एवं जिला मंत्री पद पर अनिल वाधवानी.
बेमेतरा जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर केशव मोटवानी एवं जिला मंत्री पद पर चंदन सोनी.
बलोदाबाजार भाटापारा जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीचंद छाबड़िया एवं जिला मंत्री पद पर सुभाष भट्टर.
भिलाई चैम्बर जिला से जिला उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल एवं जिला मंत्री पद पर मनोहर कृष्णानी.
मुंगेली जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रेम आर्य एवं जिला मंत्री पद पर प्रवीण वैष्णव.
राजनांदगांव जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर आलोक बिंदल एवं जिला मंत्री पद पर तरुण लहरवानी.
जांजगीर चांपा जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर विशाल केडिया एवं जिला मंत्री पद पर दीपक पालीवाल.
सक्ति जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर शंकर लाल अग्रवाल एवं जिला मंत्री पद पर दिनेश शर्मा.
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार अग्रवाल एवं जिला मंत्री पद पर नामांकन नहीं होने से पद रिक्त रहा.
सूरजपुर जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार अग्रवाल एवं जिला मंत्री पद पर रौनक जैन.
रायगढ़ जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर सुशील रामदास अग्रवाल एवं जिला मंत्री पद पर शक्ति अग्रवाल.
सरगुजा जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर मतदान निरंक होने से पद रिक्त रहा एवं जिला मंत्री पद पर गोपाल अग्रवाल,
महासमुंद जिले से जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण अग्रवाल एवं जिला मंत्री पद पर जितेंद्र कुमार चंद्राकर.
उपरोक्तानुसार निर्वाचित घोषित किये गए.

रमेश गाँधी
निर्वाचन अधिकारी
मो. 93017-55000





















