




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : UAE में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, दुनिया के सबसे अमीर राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर लगाया गले l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी अब यूएई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

जर्मनी में G-7 समिट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर मंगलवार को अबूधाबी पहुंचे lएयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया.इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले और एक-दूसरे का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में यूएई के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे
अपने दौरे में पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अबू धाबी में बैठक की l इस दौरान पीएम मोदी ने यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं.





















