
इंतजार खत्म… चांद का हुआ दीदार, पूरा हुआ सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ... हैप्पी फैमिली ग्रुप द्वारा S N पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। सुहागन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखने का विधान है। आज सभी व्रती महिलाएं शाम के समय में करवा चौथ की पूजा करती है


Raipur chhattisgarh VISHESH 20 अक्टूबर रायपुर रविवार को करवा चौथ के अवसर पर हैप्पी फैमिली ग्रुप द्वारा S N पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्य, संगीत, मनोरंजक गेम के साथ साथ सभी का बहुप्रतीक्षित हाऊजी गेम भी हुआ। जोरदार आतिशबाजी के साथ साथ उड़ते हुए गैस बैलून ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। करवा चौथ स्पेशल इस कार्यक्रम में सभी लेडीज चांद निकलने के बाद चांद को अर्क देकर और व्रत के लिए बना बिना प्याज लहसुन का स्पेशल खाना खाकर अपना व्रत खोला। इस वर्ष के कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 कपल ने शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया ।
हैप्पी फैमिली ग्रुप द्वारा करवा चौथ में लगातार यह कार्यक्रम करते हुए 07 साल सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। करवा चौथ के इस अदभुत कार्यक्रम का पूरे हैप्पी फैमिली ग्रुप और उनके मित्र और परिवार को साल भर इंतजार रहता है। हैप्पी फैमिली ग्रुप में रमेश अग्रवाल, नरेश मित्तल, जे पी अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, उमेश सिंघानिया, उमेश अग्रवाल, नवीन सिंघानिया और राजकुमार गोयल जी और इनकी फैमिली हैं।






















