
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH गो फर्स्ट फ्लाइट में अचानक से एसी ने काम करना बंद कर दिया जिसके कारण फ्लाइट में हाहाकार मच गया और इसी वजह से तीन यात्री फ्लाइट के अंदर बेहोश हो गए.वायरल वीडियो को रोशनी वालिया नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के अंदर का माहौल काफी खराब है और यात्री प्लेन में दिए गए सुरक्षा निर्देश कार्ड का उपयोग पंखे के तौर पर कर रहे हैं.

महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि गो फर्स्ट की G8 2316 फ्लाइट मेरे सबसे खराब अनुभवों में से एक था. एसी में काम नहीं करने की वजह से पूरी उड़ान के दौरान यात्रियों का दम घुटता रहा और किसी के पास कोई रास्ता नहीं था इस समस्या से निकलने के लिए. हर एक यात्री पसीने से तर था. महिला ने बताया कि फ्लाइट के अंदर 3 लोग बेहोश हो गए थे.उनके ट्वीट पर गो फर्स्ट ने ट्वीट किया और वालिया से अपने यात्रा का विवरण देने के लिए कहा ताकि विमानन कंपनी मामले की जांच कर सके. महिला ने 14 जून को ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था.





















