

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर हम ब्रिक्स सदस्य देशों का नजरिया काफी समान रहा है और हमारा आपसी सहयोग वैश्विक पोस्ट कोविड रिकवरी में उपयोगी योगदान दे सकता है. वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी का प्रकोप पहले की तुलना में कम किन अभी भी इसके दुष्प्रभाव ग्लोबल इकोनॉमी में साफ दिखाई दे रहे हैं.

पीएम मोदी 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए. इसका आयोजन चीन ने किया था.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को वैश्विक विकास पर होने वाली चर्चा में भी शामिल होंगे. इसमें आतंकवाद, व्यापार, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत कई मुद्दों पर संवाद होगा. ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों का समूह है.
इससे पहले 13वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत में हुआ था और इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इससे पहले 2012 और 2016 में भी भारत ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी की थी.








