
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं आए दिन आम आदमी या कोई बड़ा अधिकारी इसका शिकार हो रहा है।
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, एक बार फिर महावीर नगर रायपुर के एक बुजुर्ग से बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर 57544 /- रुपये की ठगी हो गई। अपराधी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बुजुर्ग से संपर्क किया और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया l राजधानी रायपुर में एक बुजुर्ग से साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट करने के बहाने 57544/- रुपये की ठगी की। ठग ने खुद को किसी बैंक का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग से संपर्क किया और बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाता क्रमांक : 935810110000540, खातेदार का नाम संतोष सिंह सलूजा ( मोबाइल न. 9302872087) की केवाईसी की आवश्यकता बताई।

बुजुर्ग अपने बेटे के साथ महावीर नगर में रहते हैं, उन्होंने बताया कि आज 01 सितम्बर 2024 को उन्हें एक अज्ञात नंबर 918240015370 से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने आश्वासन दिया कि उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं है और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए केवाईसी कर दी जाएगी, और फिर खाते से उड़ाए 57544/- l
इसके बाद ठग ने बुजुर्ग से बैंक के संबंधित कुछ कुछ डाउनलोड करवाने और एक लिंक भेजकर नंबर माँगा । जैसे ही बुजुर्ग ने उसकी बात मानी उनके मोबाइल पर बैंक लेनदेन और इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित मैसेज आने लगे। ठग ने उनकी ई-मेल आईडी और इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड बदलकर खाते से 58544/- रुपये निकाल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन, साइबर क्राइम रायपुर के प्रभारी के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





















