
रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2021 में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में वेदव्यास समरथ को प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके एवं वरिष्ठ पत्रकार और ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एनके सिंह ने गोल्ड मेडल एवं पत्रकारिता की उपाधि प्रदान कर वेदव्यास समरथ के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
प्रावीण्य ऊची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वेदव्यास समरथ ने हमारी टीम से बातचीत के दौरान बताया कि, उनकी इस सफलता का पूरा श्रेय उनके माता पिता और उनके गुरू श्री पंकज नयन पांडे और डां नृपेन्द्र कुमार शर्मा को जाता है।

विदित हो कि, कोरोना के चलते बीते 2 वर्षों से दीक्षांत समारोह नही हुआ था। जिसके बाद साल 2022 में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके , रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर सहित मीडिया की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रही।









