

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : श्रीलंका में पेट्रोल की भारी किल्लत है. बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने संसद को बताया था कि हमारे पास पेट्रोल लदे जहाज का भुगतान करने के लिए अमेरिकी डॉलर नहीं हैं.भारत का सहारा, भेजी 40000 मीट्रिक टन पेट्रोल भारत ने अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए अपने पड़ोसी देश श्रीलंका की बुरे वक्त में मदद की है. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब भारत ने श्रीलंका को पेट्रोल भेजकर मदद की हो. भारत ने इसके पहले दो बार श्रीलंका को पेट्रोल देकर मदद की थी. सोमवार को भारत ने एक बार फिर श्रीलंका को 40000 मीट्रिक टन पेट्रोल भेजा है. ये तेल आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पहुंचेगा. आपको बता दें कि इन दिनों श्रीलंका में सियासी और आर्थिक दोनों संकट चल रहे हैं. गंभीर आर्थिक संकट के समय पड़ोसी देश भारत ने श्रीलंका को हर तरीके से मदद की है.









