

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग की विशेष समुदाय के होने की आशंका में पीट-पीटकर उसकी हत्या पर सियासत शुरू हो गई है. वहीं, इस कांग्रेस ने सीधे तौर पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए घटना को लेकर सवाल किए हैं. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने नीमच घटना पर कहा कि मुसलमान होने के शक में किसी को भी मार देंगे भाजपा वाले. इस मामले की जांच हो और कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो क्योंकि काफी सारे लोग इस वीडियो में दिख रहे हैं. मध्य प्रदेश की सियासत में आरोपों का एक सिलसिला चल पड़ा है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमनलाथ ने मध्य प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार बताया जिसपर दिग्विजय सिंह ने आरोपी के बीजेपी नेता होने पर गिरफ्तारी को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस घटना को लेकर ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. देखते हैं गिरफ्तारी होती है या नहीं.

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में बीते शुक्रवार को 65 साल के एक बुजुर्ग को विशेष समदाय के होने की आशंका में पीट-पीटकर मार डाला गया. वहीं बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले आरोपी भाजपा नेता बताया जा रहा है. बुजुर्ग की पहचान रतलाम जिले के भंवर लाल जैन के रूप में हुई है. परिवार के सदस्यों के अनुसार जैन दिव्यांग थे और उन्हें याददाश्त से संबंधित समस्या थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बुजुर्ग को लगातार चांटे मार रहा है. वीडियो में आरोपी बुजुर्ग को पीटते हुए कह रहा है, तेरा नाम क्या मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता. वहीं पीड़ित बुजुर्ग गिड़गिड़ाते हुए बोल रहा है कि 200 रुपये ले लो.’








