लॉकडाउन में घर बैठे इस शख्स ने खोज निकाला 120 साल पुरानी ‘गुप्त’ सुरंग, कहा- ​दीवार में छेद किया तो…

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष  : कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन में लोग अपने-अपने घरों में कैद है। चाह कर भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने ऐसा अजूबा किया है कि उसने सदियों पुराने रहस्य को सबके सामने लाकर रख दिया है। दरअसल यह मामला ब्रिटेन का है। जहां डेवोन में रहने वाले जैक ब्राउन ने लॉकडाउन में अपने घर की दीवार को तोड़कर सदियों पुरानी गुप्त सुरंग का खुलासा कर गहरा रहस्य सामने लाया हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अपने घर की एक दीवार कुछ अजीब सी लग रही थी। जिसके बाद जैक के मन में इसे जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

इसके बाद ड्रिलिंग मशीन से दीवार में एक छोटा सा छेद किया। इसके बाद टॉर्च की रोशनी में छेद कर अंदर का नजारा देखा तो होश ही उड़ गए। फिर अजीब रहस्य को जानने उसने दीवार में एक बड़ा छेद कर दिया। अंदर जाने के वहां का नजारा देखकर हैरान ही रह गया। अंदर तो बहुत बड़ी खाली जगह थी, जो सालों से छुपी हुई थी। दरअसल, यह एक सुरंग थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि वो सुरंग बहुत बड़ी और काफी पुरानी थी, कम से कम 120 साल पुरानी। सुरंग के अंदर मिले अखबार के टुकड़ों से पता चला कि यह लगभग 50 साल से बंद है। इस खुलासे के बाद पता चला कि यह गुप्त सुरंग 120 साल पुरानी है। यहां कई तरह के सामान मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds