गर्भवती युवती की कोख फाड़  कर बच्चा चोरी

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH :दुनिया में कई तरह के क्राइम होते हैं। इनमें से कुछ इतने वीभत्स होते हैं कि उनके बारे में सुनकर रूह कांप जाती है। मेक्सिको से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां रहने वाली एक महिला ने दूसरी प्रेग्नेंट युवती का पेट काट उसका खून कर दिया। फिर गर्भ से 7 महीने का बच्चा चुराकर भाग गई। अस्पताल में बच्चे को गंभीर हालत में एडमिट करवाया गया। रूह को कंपा देने वाली इस घटना के पीछे महिला का एक डर था। पकड़े जाने पर महिला ने जब इस क्राइम का कारण बताया तो सब हैरान रह गए…

ये खौफनाक घटना 30 मई की है। मेक्सिको के प्लाया कारमेन में पुलिस को एक 17 साल की युवती की बॉडी मिली। बॉडी का पेट फटा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान ही पुलिस जुआनिता नाम की महिला तक पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने मान लिया कि उसी ने युवती का पेट फाड़कर उसकी हत्या की थी। मारी गई युवती 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। महिला ने उसका पेट फाड़ बच्चे को बाहर निकाल लिया और उसे अपने साथ ले भागी.

गर्भ से निकले 7 महीने के बच्चे की हालत जब खराब हुई, तो महिला उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर्स को शक हुआ कि ये बच्चा महिला का नहीं है। बच्चे को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया। डॉक्टर की कंप्लेन और युवती की बॉडी के मामले को जोड़ा गया और जुआनिता को अरेस्ट किया गया।महिला ने बताया कि उसकी शादी को कई साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक उसका बच्चा नहीं हुआ था। पति दूसरी शादी की धमकी दे रहा था। तभी उसकी मुलाकत इस 17 साल की युवती से हुई। युवती को देखते ही उसके दिमाग में ये प्लान बना था। उसने युवती को खाने पर इन्वाइट किया। इसके बाद उसे किडनैप कर लिया। उसने पहले युवती को पत्थर से कूचा फिर पेट फाड़ कर बच्चा चुरा लिया।

युवती की बॉडी को प्लास्टिक से बांध फेंक दिया। इस बीच बच्चे की हालत खराब होने लगी। जिस कारण वो उसे लेकर डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर्स ने बच्चे को तुरंत आईसीयू में एडमिट करवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि उसका पति बच्चा ना होने पर दूसरी शादी कर लेगा। इस कारण उसने इतने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds