अमेरिका में फिर बिगड़ा माहौल — पुलिस ने एक और अश्वेत युवक को गोली मारी
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :वॉशिंगटन , पुलिस कस्टडी में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रदर्शनों के बीच एक और अश्वेत को गोली मारने की घटना सामने आई है। अटलांटा में एक पुलिस अधिकारी ने एक अश्वेत शख्स को गिरफ्तार करने की कोशिश में गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अटलांटा में मारे गए शख्स की पहचान 27 वर्षीय रेशार्ड ब्रुक्स के तौर पर हुई है, जिसकी शुक्रवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुक्स एक रेस्तरां के बाहर कार में सो रहा था, रेस्तरां के कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी वजह से अन्य ग्राहकों को दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ब्रुक्स को पकड़ने की कोशिश कर रही थी तो उसने विरोध किया। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्विलेंस वीडियो में दिख रहा है कि “ब्रुक्स और अधिकारियों के बीच संघर्ष होता है। इस दौरान ब्रुक्स एक अधिकारी का टासेर छिन लेता है और घटनास्थल से भागना शुरू कर देता है.” रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस अधिकारी उसका पीछा करते हैं और पीछा करने के दौरान ब्रुक्स अधिकारी के ऊपर टासर तान देता है, जिसके बाद एक अधिकारी गोली चलाता है।
ब्रुक्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जाता है। जहां सर्जरी के बाद उसकी मौत हो गई। घटना में एक अधिकारी भी घायल हुआ है। अटलांटा ने पुलिस चीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अटलांटा की मेयर ने शनिवार को यह जानकारी दी। अटलांटा की मेयर केइशा लांस बॉटम ने कहा कि पुलिस चीफ एरिका शीलड्स दो दशक से ज्यादा समय से पुलिस विभाग में काम कर चुकी हैं। इस घटना के बाद एरिका ने पुलिस चीफ के पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी।
More Stories
Prime Minister welcomes Amir of Qatar H.H. Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani to India
https://twitter.com/narendramodi/status/1891505656047235330?t=bIN-4z71w26ondAQiE86uA&s=19 Posted On: 17 FEB 2025 8:53PM by PIB Delhi The Prime Minister, Shri Narendra Modi extended a warm welcome...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज से बातचीत की
https://twitter.com/narendramodi/status/1827957905728933911?t=Htqb7B-hCFzrD6H0DOTCew&s=19 प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2024 1:02PM by PIB Delhi Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्वाड सहित अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है: “अपने मित्र एंथनी अल्बानीज से बातचीत करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है। हम दोनों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों और क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया
राष्ट्रपति सचिवालय : भारत की माननीया राष्ट्रपति न्यूजीलैंड में; न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल, प्रधानमंत्री, और उप प्रधानमंत्री से भेंट की
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1821380307976606196?t=ZDyu7zoqT8BDpR01XY-wYQ&s=19 https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1821512831105479159?t=d0OLMyJrI8FgEfWezx8lMg&s=19 माननीया राष्ट्रपति ने ‘न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ को संबोधित किया प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2024 7:21PM by...
ओमान के पास समंदर में एक ‘प्रेस्टीज फॉल्कन’ नामक ऑयल टैंकर जहाज पलटा, 16 सदस्यीय दल में से 13 भारतीय नागरिक और तीन श्रीलंका नागरिक लापता
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH :. 15 जुलाई को ओमान के पास समंदर में एक ऑयल टैंकर जहाज पलट...
लापता पत्नी की तलाश में पति ने काटा अजगर को पेट में मिला पत्नी का शव
Report manpreet singh Raipur chhattisgarh VISHESH इंडोनेशिया, इंडोनेशिया में एक अजगर के पेट के भीतर एक महिला मृत अवस्था में...
प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारिया के अपहृत जहाज “रुएन” को बचाये जाने के संबंध में बुल्गारिया गणराज्य के राष्ट्रपति के आभार संदेश का जवाब दिया
https://twitter.com/PresidentOfBg/status/1769746012707364994?t=HmRvSSKZAQrk0djZ3CVXdQ&s=19 https://twitter.com/narendramodi/status/1769922232816476288?t=Mlf6gm-C6rm3hpOvJQwuBg&s=19 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारिया के अपहृत जहाज “रूएन” और उसमें सवार 7 बुल्गारियाई...