







Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : 7 फीट लंबी रुमेसा गेलगी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हैं. उन्होंने फ्लाइट पर 13 घंटे की यात्रा की. उसने तुर्की के इस्तांबुल से अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी. (सभी फोटो-@rumeysagelgi/Instagram)

दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी ने अपने जीवन में पहली बार एक विमान में उड़ान भरी. लिहाजा उनकी लंबाई को देखते हुए टर्किश एयरलाइंस को अपनी इकॉनमी क्लास की 6 सीटें हटानी पड़ी
7 फीट लंबी रुमेसा गेलगी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हैं. ब्रिटिश अखबार द मिरर के मुताबिक उन्होंने फ्लाइट पर 13 घंटे की यात्रा की. उसने तुर्की के इस्तांबुल से संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी. एयरलाइन ने विमान की छह सीटों को स्ट्रेचर में बदल दिया
25 वर्षीया रुमेसा गेलगी आमतौर पर अपने व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती है. दरअसल उन्हें वीवर सिंड्रोम है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार है. इसके चलते उनकी शरीर में तेज़ी से ग्रोथ होती है.
गेल्गी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर यात्रा के बारे में लिखा, ‘शुरू से अंत ये एक अच्छी यात्रा रही. ये मेरी पहली हवाई जहाज की यात्रा थी. लेकिन ये निश्चित रूप से मेरी आखिरी नहीं होगी … हर उस व्यक्ति को दिल से धन्यवाद जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहा है
गेलगी, जो सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम करती हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने करियर को आगे बढ़ाने और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ सहयोग करने के लिए कम से कम छह महीने के लिए अमेरिका में रहेंगी l 2014 में दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में पहचाने जाने से पहले, गेल्गी ने 2014 से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जब वह सबसे लंबी किशोरी बनीं. उन्होंने एक जीवित महिला पर सबसे लंबी उंगली, एक जीवित महिला पर सबसे बड़ा हाथ और एक जीवित महिला पर सबसे लंबी पीठ रखने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भी तोड़ा है
गेलगी आमतौर पर अपनी विकलांगता के चलते व्हीलचेयर में चलती हैं, और सिर्फ थोड़े समय के लिए ही चल सकती हैं.








