


उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ दिनों में दक्षिण कोरिया और जापान के नज़दीक लगातार मिसाइल हमले किए हैं.
दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी है.उत्तर कोरिया ने इस साल सातवीं बार आईसीबीएम का प्रक्षेपण किया है. इस प्रक्षेपण के बाद चिंता इस बात की है कि उत्तर कोरिया जल्द ही एक परमाणु हथियार का परीक्षण कर सकता है l इस मिसाइल को दुनिया के दूसरे कोने पर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है. लेकिन योनहाप समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि लगता है कि उड़ान के बीच में यह मिसाइल विफल हो गई.









