

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत की एक दवा कंपनी के चार कफ़ और कोल्ड सिरप (खांसी और ज़ुकाम की दवाई) को लेकर चेतावनी जारी की है. डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी अफ़्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद जारी की है.

आए जाने क्या है पूरा मामला?
जिनेवा में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रियेसस ने कहा, ”डब्ल्यूएचओ ने आज गांबिया में पाई गई चार दवाइयों को लेकर एक चिकित्सा उत्पाद चेतावनी जारी की है जिसके एक्यूट किडनी इंजरी और 66 बच्चों की मौत से जुड़े होने की आशंका है. ये मौतें उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखदायी हैं.”
डब्ल्यूएचओ ने आगे कहा, ”ये चार दवाएं कफ़ और कोल्ड सिरप हैं जो भारत में मैडेन फ़ार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड बनाती है. डब्ल्यूएचओ कंपनी और भारत में नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे जांच कर रहा है. ये दूषित उत्पाद अभी तक गांबिया में ही पाए गए हैं, लेकिन ये अन्य देशों में भी वितरित की गई होंगी. डब्ल्यूएचओ मरीज़ों को नुक़सान पहुंचने से रोकने के लिए सभी देशों को इन उत्पादों की जाँच करने और उन्हें हटाने की सलाह देता है.”





















