
Raipur chhattisgarh VISHESH / ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने होर्मुज़ स्ट्रेट में किसी भी सैन्य मौजूदगी को लेकर ब्रिटेन और फ़्रांस के संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है.ईरान ने दी ब्रिटेन और फ़्रांस को चेतावनी, अपने दुस्साहस के परिणामों के लिए खुद ज़िम्मेदार होंगे
ब्रिटेन और फ़्रांस ने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी कर होर्मुज़ स्ट्रेट को ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा’ बताया था. इस अहम समुद्री मार्ग से जहाज़ों की सुरक्षित और बिना रोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद के लिए सैन्य बल तैनात करने की बात कही थी.

दोनों देशों ने यह भी कहा कि वो इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमान सहित क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग करेंगे. काज़ेम ग़रीबाबादी ने एक्स पर ब्रिटेन और फ्रांस के संयुक्त बयान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, होर्मुज़ स्ट्रेट, क्षेत्र के बाहर की शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मैदान नहीं है. ईरान, एक ज़िम्मेदार शक्ति और इस स्ट्रेट की सुरक्षा का गारंटर होने के नाते, इस संवेदनशील जलमार्ग में किसी भी सैन्य गतिविधि के प्रति चेतावनी देता है.
होर्मुज़ की सुरक्षा तटीय देशों की ज़िम्मेदारी है. संकट पैदा करने वाले अपने किसी भी दुस्साहस के परिणामों के लिए स्वयं ज़िम्मेदार होंगे. यह एक गंभीर चेतावनी है. इससे एक दिन पहले, ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि कुछ प्रमुख यूरोपीय देशों ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के लिए ईरान और ओमान को भुगतान करना अनिवार्य होगा





















