
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद करने की धमकी दी है. यह बयान तब आया है जब स्पेन ने ईरान में चल रहे ऑपरेशन के लिए अमेरिका को अपने सैन्य बेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया.
व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्पेन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि स्पेन का रवैया ‘बहुत ख़राब’ रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि , “हम स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद कर सकते हैं. हम स्पेन से कोई लेना-देना नहीं रखना चाहते.”

हालांकि यह साफ़ नहीं है कि ट्रंप प्रशासन इस धमकी को अमल में लाएगा या नहीं, और अगर ऐसा होता है तो यूरोपीय संघ के सदस्य देश स्पेन के साथ व्यापार रोकने के लिए क्या क़दम उठाए जाएंगे.
ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव और बढ़ सकते हैं. स्पेन पहले भी नेटो सहयोगियों से रक्षा खर्च बढ़ाने की ट्रंप की मांग का विरोध करता रहा है.





















