
Raipur chhattisgarh VISHESH ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की तेहरान में आज से फ़्यूनरल सेरेमनी आयोजित की जाएगी.
शनिवार को शुरू हुए अमेरिका-इसराइल हमलों में उनकी मौत हुई थी. यह समारोह स्थानीय समयानुसार आज रात दस बजे शुरू होगा और अंतिम यात्रा से पहले तीन दिन तक चलेगा.

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ख़ामेनेई के बेटे मोज़तबा ख़ामेनेई नए सुप्रीम लीडर बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.
इस बीच इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने चेतावनी दी है कि जो भी उत्तराधिकारी ‘इसराइल को नष्ट करने’ या ‘अमेरिका को धमकाने और ‘ईरान के लोगों को दबाने’ की योजना जारी रखेगा, वह उनका ‘सीधा निशाना’ होगा.





















