
Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh : एक साल की तैयारी के बाद बीते गुरुवार को स्पेन की संसद ने क़ानून को मंज़ूरी मिली, 205 सांसदों का समर्थन और 141 ने विरोध किया, विवाद जारी l इसे कंप्रीहेंसिव गारंटी ऑफ़ सेक्सुअल फ्रीडम लॉ या सेक्स की आज़ादी क़ानून कहा जा रहा है. आमतौर पर लोग इसे ‘सिर्फ़ हां ही हां है’ क़ानून भी कह रहे हैं.एक साल की तैयारी के बाद बीते गुरुवार को स्पेन की संसद ने इस क़ानून को मंज़ूरी दे दी है. 205 सांसदों ने इसका समर्थन और 141 ने विरोध किया.

अब स्पेन के राजा के हस्ताक्षर करने के बाद ये क़ानून अधिकारिक गजट में प्रकाशित हो जाएगा और फिर कुछ सप्ताह के भीतर ही प्रभावी हो जाएगा.स्पेन में सरकार चला रहे वामपंथी गठबंधन का कहना है कि ये दुनिया में महिलाओं के अधिकारों के लिए सबसे मज़बूत क़ानूनों में से एक होगा. वहीं आलोचकों का कहना है कि ये क़ानून की नज़र में बराबरी और ‘अपराध साबित ना होने तक क़ानून की नज़र में निर्दोष होने की धारणा’ का उल्लंघन करता है





















