
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पाकिस्तान में सिख समुदाय की कुछ महिलाओं ने जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है. रविवार को उनके प्रदर्शन का दूसरा दिन था.ख़ैबर पख़्तूनख्वा के बुनेर ज़िले की सिख महिलाएं कथित तौर पर अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और ज़बरदस्ती मुस्लिम पुरुषों से शादी करवाए जाने का विरोध कर रही है.बीते दिनों ही एक सिख महिला ग़ायब हो गईं.

जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें हर संभव जगह खोजने की कोशिश की लेकिन अभी तक कुछ भी नतीजा नहीं आया.इस महिला के क़रीबी रिश्तेदार सनत सिंह ने बीबीसी को बताया, “25 साल की यह सिख महिला एक सरकारी अध्यापिका थीं. वह शनिवार को स्कूल गईं लेकिन लौटकर नहीं आईं.”सनत सिंह ने बताया कि महिला के परिवार के लोग और सिख समुदाय के दूसरे लोगों ने शनिवार को पीर बाबा पुलिस स्टेशन के सामने जमा होकर इस कथित मामले में एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज करने से भी इनक़ार कर दिया था.





















