

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्होंने अपने आगामी दौरों और कार्यक्रमों को फिलहाल के लिए टाल दिया है.वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.उन्होंने ट्वीट किया है, “मैं मेरे दोस्त फुमियो किशिदा के कोरोना संक्रमण से जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा हाल ही में क़रीब एक सप्ताह की छुट्टियों से लौटे हैं. फिलहाल वह ऑनलाइन ही दफ़्तर के कामों को देखेंगे. लेकिन कोरोना संक्रमित होने कारण वह टोक्यो इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन अफ्रीकन डेवलेपमेंट कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे.
रॉयटर्स की ख़बर के अनुसार, शनिवार को किशिदा को खांसी और बुखार होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. रविवार दोपहर को उनकी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.








