


💐संतोष पाल और उसकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : मध्य प्रदेश के जबलपुर में सहायक आरटीओ संतोष पाल के घर पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान ईओडब्ल्यू के अफसर भी दंग रह गए. पत्नी रेखा पाल उसी जबलपुर आरटीओ कार्यालय में क्लर्क है, जहां सतोष एआरटीओ है. करोड़पति एआरटीओ का घर पांच सितारा होटल की तरह था, घर में स्विमिंग पूल और बार सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध थी. चल रही तलाशी में 15 लाख रुपये नकद भी मिले हैं.बुधवार रात 10.30 बजे शुरू हुई तलाशी में जबलपुर में महंगे आभूषण, लग्जरी वाहन, चार और मकान, और फॉर्म हाउस भी मिले हैं. जबलपुर में 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बना सहायक आरटीओ संतोष पाल का घर महलनुमा है.इस आलिशान घर में स्विमिंग पूल, मिनी बार सहित संतोष पाल के लिए एक अलग से कार्यालय भी शामिल है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी दंपति के पास आय के ज्ञात स्रोतों से 650 फीसदी अधिक संपत्ति है.छापेमारी में खुलासा हुआ कि उनके पास ग्वारीघाट रोड पर 1,247 वर्ग फुट का एक घर, शंकर शाह वार्ड में 1,150 वर्ग फुट का घर और इसी तरह के दो अन्य आवास भी हैं.








