

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, राजधानी रायपुर मे बड़े हवाला लेन देन के इनपुट पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने प्रदेश में बड़ी छापेमारी अभियान शुरू जिसमें नागपुर और रायपुर के अफसरों की संयुक्त बड़ी टीम शामिल है। राजधानी रायपुर के सुमित ज्वेलर्स, पगारिया ज्वेलर्स, कपड़ा कारोबारी समेत कुछ अन्य जगहों को घेरा है। वहीं दुर्ग में सहेली ज्वेलर्स, नवाकर ज्वेलर्स, सीए कोठारी ब्रदर्स समेत राजनादगांव में नाकोड़ा टेक्सटाइल्स उनके ससुराल समेत अन्य जगह शामिल हैं। कुछ और शहरो के लिए टीम रवाना की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कुछ और ठिकाने बढ़ सकते हैं।इन सब का रोजाना बड़ा ट्रांजेक्शन है। राजधानी रायपुर के अलावा राजनांदगांव और दुर्ग स्थित सराफा कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी की जा रही है. दुर्ग में खंडेलवाल कॉलोनी में CA सुनील जैन, श्री शिवम् स्टोर, जीवन प्लाज़ा में CA राजेंद्र कोठारी के कार्यालय, सराफा लाइन स्थित सहेली ज्वेलर्स, प्रकाश सांखला और मदन जैन के भोइ पारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. राजनांदगांव में मोहनी ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही

पिछले साल इस समूह पर आयकर ने छापेमारी की थी। इनके शंकर नगर, सिविल लाइंस के घर और शोरूम में सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के साथ कार्रवाई चल रही है। इनमें एक मोती बाग चौक स्थित बरड़िया निवास भी है।








