
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता बहुत क़रीब है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि वो बातचीत के दौरान लगातार सहयोग के लिए अमेरिका और ईरान का धन्यवाद करना चाहते हैं

उन्होंने कहा
“हम शांति समझौते के पहले से कहीं ज़्यादा करीब हैं.”
“अगले 24 घंटों में इसके फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके फ़ौरन बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है. उसके बाद अगले हफ़्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी.”
उन्होंने आगे कहा, “हम बातचीत के दौरान लगातार सहयोग के लिए अमेरिका और ईरान का धन्यवाद करना चाहते हैं, और इस क्षेत्र में मौजूद अपने भाइयों का भी उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं.”
पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता स्थायी शांति के लिए एक मज़बूत आधार बनेगा





















