

Raipur chhattisgarh VISHESH आज 13/07/25 को घडी चौक के पास आक्सीजोन गार्डन में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं ग्रीन आर्मि के द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी अखिल भारतीय सम्मेलन के अध्यक्ष सचिव समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
आपको बता दे कि रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं ग्रीन आर्मी ने एक साथ मिलकर आज सुबह 7:30 ऑक्सीजन गार्डन में *”एक पेड़ मां के नाम”* थीम पर बृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस कार्यक्रम में भाग लिया और देश और अपनी मिट्टी के इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया l जिसमें ड्रेस कोड सफेद टी शर्ट और कला लोवर थी l आयोजक रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी सहयोगी संस्था ग्रीन आर्मी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का सबने धन्यावाद दिया l






















