


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : श्रावण महीने की शुक्लपक्ष की पंचमी के आसपास जलवायु एवम् तापमान के कारण नागो का प्रजनन होता है। चूंकि सनातन में हर एक जीव, जंतु, वृक्ष वनस्पति, ब्रम्हांड, गृह, तारे, आकाशगंगा से लेकर , चिटी पर्वत ,नदी ,तालाब सबकुछ पूजे जाते है उसी तारतम्य में नाग ( सांप) भी जो कृषि उत्पाद को समाप्त करने वाले कीड़े मकोड़े चूहों को खाते है।

वैज्ञानिक तो यहां तक कहते है की सांप इकोसिस्टम का इतना महत्त्वपूर्ण अंग है की जिस दिन पृथ्वी पर सांप नही रहेंगे उस दिन सृष्टि का अंत हो जाएगा।सांप परिस्थतिकी तंत्र का महत्त्वपूर्ण जीव है। अतः इस मौसम में सांप जिनका प्रजनन होता है वे घरों गांवो के आसपास दिख सकते है जिन्हे समाज मारे नही अपितु उन्हें देवता के रुप में पूजा जाए।
सांपो की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है क्योंकि अभी अभी ही उनकी डेड स्किन ( केंचुली) उतरती है जिसके कारण उनकी त्वचा को गर्मी अधिक लगती है जिसके कारण उनको दुध से नहला देना आरामदायक रहता है।समय के साथ साथ परिवर्तन आते गए और सांपो को पकड़कर पिटारे में बंद कर उन्हें दुध पिलाने की परंपरा शुरू हो गई।( सांप दुध नही पीते ) सांपो की आकृति आकाशगंगा की तरह होती है इसके कारण पृथ्वी को शेषनाग पर स्थित भी बोला जाता है।
पृथ्वी की कोर ने सर्पिलाकार आकृति होने से ऐसा कहा जाता है। साथ ही इकोसिस्टम का मुख्य घटक होने के कारण भी सांप को संसार का विशिष्ठ प्राणी मानकर उसकी पूजा पद्धति विकसित हुई ताकि सांपो का संरक्षण होता रहे।भारतीय परंपरा में सभी प्रकार के जीव जंतुओं का महत्त्व रेखांकित करने अलग अलग देवताओं के साथ भी अलग अलग पशु ,पक्षी, सर्प, फल, फूल, पत्ते आदि का समावेश इसे वैज्ञानिक, व्यवहारिक एवम तार्किक सिद्ध करता है ।||विष्णु शर्मा||








