

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसको लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस सोनिया गांधी व उनकी पार्टी के नेताओं से माफी तक की मांग कर डाली।

वहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि उनके नेता पहले ही माफी मांग चुके हैं। हालांकि, इस मामले में सोनिया गांधी से माफी की मांग का मामला तब और बढ़ गया जब वो रमा देवी से बात कर रही थीं।स्मृति ईरानी द्वारा संसद में सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी के नेता से माफी की मांग किये जाने बाद हंगामा मच गया। इस हंगामे के कारण सदन को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान जब सोनिया गांधी सदन से बाहर जाने लगीं तो उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी।
सोनिया गांधी इसके बाद रमा देवी के पास गईं और कहा कि अधीर रंजन ने इस मामले में माफी मांग ली है। उन्होंने बीजेपी नेता रमा देवी से बातचीत में कहा, “मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है?” इस पर स्मृति ईरानी सोनिया गांधी के पास गईं और कहा कि “मैम मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?
मैम मैंने आपका नाम लिया है।”स्मृति ईरानी के इतना कहने पर सोनिया गांधी भड़क गईं। उन्होंने सीधा स्मृति ईरानी से कहा, “Don’t Talk to me.” इसके बाद दोनों नेत्रियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जोकि 2-3 मिनट तक चली। दोनों पक्षों के सांसदों ने आकर दोनों को अलग किया तब जाकर मामला शांत हुआ।








