

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत में पहली बार चेस ओलंपियाड का आयोजन हो रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस इंटरनेशनल इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

इस दौरान तमिनलाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ-साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद थे।टूर्नामेंट का उद्घाटन करने चेन्नई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु हस्तशिल्प विकास निगम के कारीगरों द्वारा बनाई गई एक उत्कृष्ट मूर्ति भेंट कर अभिवादन किया। टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में शतरंज ओलंपियाड के स्थानों का निरीक्षण किया।
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के साथ-साथ सीएम मामल्लापुरम में पुंजेरी पहुंचे, जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने वहां की व्यवस्था की समीक्षा की और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में पहली बार आयोजित हो रहे चेस ओलंपियाड का उद्घाटन किया। तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में शतरंज की यह अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। यह टूर्नामेंट 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन मामल्लापुरम के पुंजेरी गांव में हो रहा है। जहां टूर्नामेंट की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।








