


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिनाँक 28/07/2022 को महाप्रबंधक कार्यालय, दीपका क्षेत्र के सभागार मे पुराने रोजगार के 04उम्मीद्वारों श्री राजेंद्र कुमार सिंह पिता रघुबीर सिंह (ग्राम-मलगांव), श्री डिवन पाल सिंह पिता द्वारिकासिंह (ग्राम-मलगांव), श्री पुखराज पिता नीलम नारायण (ग्राम-सुवाभोंडी) तथा श्री राजेंद्र कुमार पितागनपत राम (ग्राम-रेंकी) को श्री रंजन पी. साह, महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथाउनका एसईसीएल परिवार मे स्वागत करते हुये उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। इसअवसर पर श्री एस. के. देवांगन, महाप्रबंधक ( खनन), दीपका विस्तार परियोजना, श्री पी. मुखर्जी,महाप्रबंधक (संचालन) व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।









