

Raipur chhattisgarh VISHESH : सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह और प्रदेश स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह दिनांक 08 जून 2025, रविवार को l
सिख समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह और शपथ ग्रहण / पदभार ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर स्थान मेक ऑडीटोरियम, अग्रसेन कॉलेज समता कालोनी, अग्रसेन चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है ।

समारोह मे सिख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न आयोजन पर और सामाजिक विषय पर विस्तार से चर्चा भी होगी समारोह मे प्रदेश स्तर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहेंगे l सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय पदाधिकारी, लेडिस विंग, युथ विंग, अन्य कमेटियों का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया है।
साथ ही सिख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया गया है । जिसमें छत्तीसगढ़ में सिख समाज के प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा में उच्च स्थान प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा ।समाज के विशिष्ट अतिथिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित है। सिख समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा जी पूर्व (केबिनेट मंत्री दर्जा) अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष छः ग शासन , एवम संयोजक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।पदभार ग्रहण समारोह स्थान मेक ऑडीटोरियम, अग्रसेन कॉलेज समता कालोनी, अग्रसेन चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़ मे होने जा रहा है l





















