

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए सरकार सख्त होती नज़र आ रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने आदेश दिया कि अगले 6 महीनों के भीतर पश्चिम बंगाल में 15 साल से पुराने सभी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बीएस-IV (भारत स्टेज) से नीचे के सार्वजनिक वाहनों को अगले छह महीनों में चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाए, उसके बाद केवल बीएस-IV वाहन ही चलेंगे।









