


Report : विष्णु शर्मा ||
💖💖 हरेली अमावस्या पर विशेष

Raipur chhattisgarh VISHESH : मैने हरेली पर होने वाली तीन परंपरागत काम देखे…१) निम के पत्ते घरो पर लगाना।२) गैडी चलना।३) सरसो को खेत की मेड़ एवम् घर के चारो ओर बिखेरना वास्तव मे “निम के डाली” को खोसने के पिछे पुरातन समय मे जब बिजली नही होती थी तब घरो मे दिपक की रोशनी मे किट पंटांगे( परवानो) घरो मे घुस जाते थे , इनसे बचने ईस पुरे पखवाडे या महीने मे निम के पत्ते हर खिडकी दरवाजे पर लगा देने से बचाव हो जाता है साथ ही छोटे मच्छर जिन्हे घुनघुट्टी भी कहते है नीम के पत्तो के कारण घुनघुट्टी उत्पन्न नही होते।
“गैडी”( दो अलग अलग लकड़ियों पर घुटने के उपर फुट स्टेप पर पांव रखकर चलना) के पिछे कारण यह रहा होगा की काफी किचड ,दलदल,सांप बिच्छु से बचने के लिये लोग इस मौसम मे एक जगह से दुसरे स्थान जाने हेतु रोड -रास्तो के ना होने पर उपयोग करते रहे होगे।3) खेत की मेड़ एवम घरों के चारो ओर सरसो( राई) का छिड़काव किया जाता है जिससे गीली मिट्टी( ना अधिक पानी जितना धान के लिए लगता है ना ही एकदम सुखी मिट्टी) जो सरसो के अंकुरण एवम् उनके पौधे बनकर सरसो की उपज बनाए रखती है।( नोट : सरसो को खेतो के मेड पर ही छिटका जाता है) परंपराओ तथा तिज त्यौहार मात्र परंपरा नही उस प्राचीन समय की वैज्ञानिकता एवम व्यवहारिकता रही होगी।
तार्किक तथ्यों से सराबोर संस्कृतिक ,परंपरागत, उत्सवों की संस्कृति *हरेली* पर सभी को बधाइयां🌳💐 ||विष्णु शर्मा||








