

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बिहार में सोमवार देर शाम से मंगलवार दिन तक बिजली गिरने की घटनाओं में आठ जिलों में 20 लोगों की मौत हुई है. बिजली गिरने से कैमूर में सात, भोजपुर और पटना में 4-4, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और सिवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. राज्य में बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और खराब मौसम में घरों के भीतर रहें.









