


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, फिर कोरोना तेजी से अपने पांव पसारने लगा है. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना के जद में आ गए, उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा. मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं. बता दें कि इसके पहले भी रमन सिंह कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.








