
Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 18.04.2025 , हमारा संघ छ.ग. के दिव्यांगजनो के हित एवं अधिकार संरक्षण का कार्य करता है। हम लोग अपने जायज अपनी 6 सुत्रीय मांग को लेकर दिनांक 26 मार्च 2025 से अनिश्चित कालीन पैदल मार्च धरना प्रदर्शन कर रहे है।
हम लोग वर्तमान मे तूता धरना स्थल रायपुर में बैठे है। दिनांक 17.04.2025 के रात्रि 8 से 9 बजे के बीच में तहसीलदार एवं थाना प्रभारी अभनपुर के द्वारा हम दिव्यांगो के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। हमारे खाने पीने के खाद्य सामाग्री को उनके द्वारा फेक दिया गया। दिव्यांग महिलाओ के साथ छेडखानी किया बिना महिला सिपाही के पुरूष सिपाहियो के द्वारा महिलाओ को धक्कामुक्की कर गाली गलौच किया गया जो विडियो मे स्पष्ट है। इसी बीच बचाव करने वाले हमारे दिव्यांग साथी श्री अजय कुर्रे को पुलिस वालो ने इतना मारा की उसक हाथ फेक्चर हो गया। एक दिव्यांग महिला के कोहनी फुट गया है। श्री विद्याभुषण साहू जी को पुलिस वालो ने 3 झापड लगाया।

अतः बिना महिला पुलिस के दिव्यांग महिलाओ से छेडखानी
करने वाले तथा दिव्यांगो पर बर्बरता पूर्वक अमानवीय व्यवहार करने वाले तहसीलदार अभनपुर एवं थाना प्रभारी अभनपुर एवं ए.एस.पी लखन पटले के उपर प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल निलंबित करने हेतू राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग, मुख्य सचिव छ.ग. शासन डीजीपी., आई जी, कलेक्टर एवं एस.पी. रायपुर को संघ के द्वारा पत्र लिखा गया है।