




करोड़ों कार्यकर्ताओं के तप और तपस्या के दम पर हम भारत के पुराने वैभव को पुनः प्राप्त करेंगे : डिप्टी सीएम अरुण साव
भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र विचारधारा और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है : डिप्टी सीएम अरुण साव

10 करोड़ कार्यकर्ताओं में से कोई भी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Raipur chhattisgarh VISHESH मुंगेली/लोरमी। भारतीय जनता पार्टी 45 साल की हो गई है। आज देश में जो असाधारण परिवर्तन हुआ है, उसका कारण जनसंघ और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा है। भाजपा एक मात्र पार्टी है जो विचारधारा पर चलती है। जिनके सारे कार्य विचारधारा पर आधारित हैं। यह बातें उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली एवं लोरमी भाजपा कार्यालय में कही। श्री साव ने आज भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसंघ, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। वहीं पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, मैं भाजपा का सदस्य ही नहीं, बल्कि इसी पार्टी में पैदा हुआ है। पूज्य पिता जी के साथ 10 वर्ष की उम्र से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। उस समय हमें चिढ़ाते थे कि, जिस दीये में तेल नहीं, सरकार बदलना खेल नहीं। इसके बावजूद हम निरन्तर आगे बढ़ते रहे। एक वोट से अटल जी की सरकार गिर गई। तब अटल जी ने जवाब दिया था कि, आज आप हम पर हंस रहे हैं, लेकिन भविष्य में लोग आप पर हंसेंगे।उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पहले हमें दो सांसदों वाली पार्टी कहकर चिढ़ाते थे। आज मोदी जी जैसे असाधारण कार्यकर्ता के नेतृत्व में भाजपा ने रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाई है। भाजपा की कार्यपद्धति ऐसी है कि, पार्टी के 10 करोड़ कार्यकर्ताओं में से कोई भी एक व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। मैं भी एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के संस्कार का अनुसरण कर और पार्टी के आशीर्वाद से उप मुख्यमंत्री का दायित्व मिला।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, हमारे राजनीतिक पितृ पुरुष स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक देश, एक विधान, एक संविधान की बात कही थीं। पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्र प्रधान बने मोदी जी की सरकार ने विचारधारा पर चलकर कश्मीर से धारा 370, 35a को हटा दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की विचारधारा पर चलकर अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया। भाजपा विचारधारा पर चलते हुए मां भारती के पुराने वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के दम पर हम इस लक्ष्य को निश्चित ही हासिल करके रहेंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी एवं वरिष्ठ विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय जी, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, श्री परमानंद साहू जी, श्री शंकर साहू जी, श्री रामकमल जी, श्रीमती चित्ररेखा जी, श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री गिरीश शुक्ला जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, श्री राजेंद्र साहू जी, श्री सुशील यादव जी, दिनेश कश्यप जी, श्री लेखराज ठाकुर जी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिजन, पंचायत व निकाय के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
….……… ……………





















