
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रामगढ़. झारखंड की रामगढ़ पुलिस ने कूजू के हेसागढ़ा से ट्रक में लदे गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया. जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ आंकी गयी है. रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर ट्रक से 23 बोरा गांजा जब्त किया गया. आगे मामले की छानबीन चल रही है.एसपी ने बताया कि ट्रक जमशेदपुर से हजारीबाग की तरफ जा रहा था. इसी दौरान नशे की खेप को जब्त किया गया. करीब 700 किलो गांजा जब्त किया गया. जिसकी कीमत एक करोड़ के आस-पास आंकी गई है. ट्रक के चालक शंकर रामाचारी निवासी कोकराझाड़, असम और खलासी रन्तु नमाता निवासी जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया. दोनों को जेल भेज दिया गया l एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया था. जिसका नेतृत्व रामगढ़ एसडीपीओ किशोर रजक ने किया. इस टीम ने बड़ी सफलता पाई. रामगढ़ जिले में मादक पदार्थ की तस्करी और सेवन के विरुद्ध पुलिस लगातार अपना अभियान चलाती रहेगी. पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. एसपी ने कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की.









