

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सरकारी हस्तक्षेप से खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आई है. पैक्ड सरसों, सोया और पाम ऑयल की कीमतों में 15-25 रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है.बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है. खाने के तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की तरफ से ढेर सारे प्रयास किए जा रहे हैं और इस वजह से खाने के तेल की कीमतों में 15-25 रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है.इसी तरह पैक्ड सोया तेल की कीमतें जो मार्च में लगभग 180 रुपये प्रति लीटर और मई 2022 में लगभग 200 रुपये प्रति लीटर थी जो 17 जुलाई, 2022 को घटकर 166 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. वहीं, पैक्ड पाम तेल की खुदरा कीमतें जो मार्च में लगभग 165 रुपये प्रति लीटर और मई 2022 में 175 रुपये प्रति लीटर थी जो 17 जुलाई, 2022 को घटकर 150 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई.









