


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत ने कोविड-19 की लड़ाई में नया मुकाम हासिल कर लिया है. शनिवार को कोरोना के खिलाफ चल रहे महाअभियान के दूसरे दिन ही भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है. भारत ने यह मुकाम 18 महीने में हासिल किया है. चीन के बाद भारत दूसरा देश है, जिसने 200 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया है.भारत ने कोविड-19 की लड़ाई में नया मुकाम हासिल कर लिया है. शनिवार को कोरोना के खिलाफ चल रहे महाअभियान के दूसरे दिन ही भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है. भारत ने यह मुकाम 18 महीने में हासिल किया है. चीन के बाद भारत दूसरा देश है, जिसने 200 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया है.

पिछले साल 16 जनवरी को पीएम मोदी ने देश में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने वक्तव्य में कहा है कि भारत जैसे देशों के लिए 200 करोड़ का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था जहा 15 जुलाई से पूरे देश में 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने कि प्रक्रिया शुरू हुई है. मोदी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक प्रीकॉशन डोज का यह महाअभियान चलाने का फैसला किया था.राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देश में फिलहाल तीन प्रमुख वैक्सीन कोविशील्ड, कोवैक्सीन एवं कोर्बिवैक्स लगाए जा रहे हैं.
कोविशील्ड 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को, कोवैक्सीन 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के साथ-साथ 15 से 18 वर्ष के युवक -युवतियों को भी लगाया जाता है. जबकि, कोर्बिवैक्स 12 से 15 साल तक के किशोर-किशोरियों को लगाया जा रहा है.कोरोना महामारी शुरुआत 2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर से हुई थी. धीरे-धीरे यह महामारी ने पुरी दुनिया को शिकंजे में ले लिया. 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को एक महामारी के तौर पर घोषित कर दिया था.
भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 30 जनवरी 2020 को केरल के त्रिशूर में देखा गया.12 मार्च 2020 को भारत में कोरोना वायरस महामारी से पहली मौत दर्ज की गई थी. 19 अप्रैल 2020 को भारत सरकार ने एक हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन कर दिया. इसके साथ ही 30 जून 2020 को कोवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दी गई. महामारी के बीच में ही मोदी सरकार ने 29 नवंबर 2020 को महामारी से लड़ाई के लिए 900 करोड़ के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी.








