

छत्तीसगढ़ में इस शुक्रवार बदले समय पर होगी जुमे की नमाज, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश
राज्यभर की सभी मस्जिदों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि शुक्रवार को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच ही नमाज अदा की जाए। प्रशासन और धर्मगुरुओं ने भी आम जनता से सहयोग की अपील की है, ताकि होली का पर्व और जुमे की नमाज बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

Raipur chhattisgarh VISHESH : होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए इस शुक्रवार छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। राज्य वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार, 15 मार्च को मस्जिदों में नमाज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अदा की जाएगी। इसको लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे नहीं होगी। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। आपसी भाईचारे बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड का आदेश मुतवल्ली को भेज दिया गया है। कांग्रेस पर निशाना साधती हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस दंगा भड़काती है, BJP दंगा मुक्त भारत चाहती है। सबके बीच सौहार्द्र बना रहे इसलिए निर्णय लिया गया है।
बिना मंजूरी के तकरीर देने पर होगा एक्शन
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगे कहा कि, आदेश के बाद अगर कोई मौलाना या मुतवल्ली जुमे की नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि, भले ही मौलवियों के भाषण सामाजिक होते हों, लेकिन कुछ ऐसे विषय भी है जो भड़काऊ होते हैं और उनका लोगों पर गलत प्रभाव भी पड़ता है। बोर्ड के फरमान से हड़कंप मचा हुआ है और कई मुस्लिम संगठन फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।





















