

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जिन्दगी के लिये बहुत अलग और उम्मीदों से भरा नजरिया रखने वाली एक दोस्ताना और खुद्दार अकेली माँ पुष्पा पटेल (करूणा पांडे) की अनोखी कहानी के साथ, सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हमारे हर दिन को दिलचस्प बना रहा है। इस शो की सबसे हालिया घटना है बपुद्रा का पुष्पा के चरित्र और परवरिश पर सवाल उठाकर उसकी बेइज्जती करने के बाद उससे माफी मांगना, क्योंकि पुष्पा ने उस समय चिराग (दर्शन गुर्जर) का साथ दिया था, जब उसे पांडे की दुकान से बपुद्रा की शर्टें चुराते हुए पकड़ लिया गया था। फिर राधा काकू ने उसे थप्पड़ मारा और चॉल के नोटिस बोर्ड पर पुष्पा से लिखित में माफी मांगने के लिये कहा, जो वह अनमने ढंग से करता है। बपुद्रा गुस्से में आकर पांडे की दुकान बंद कराने का फैसला लेता है, लेकिन चिराग मामले को संभालता है और बपुद्रा से माफी मांगकर अपने दोस्त को बचाता है। चॉल के निवासी उसे अपनी सोच बदलने के लिये कहते हैं, लेकिन बपुद्रा एक शर्त रखता है कि या तो पांडे वहाँ से चला जाए, या पुष्पा और उसके बच्चे। पुष्पा वहाँ से जाने का रास्ता चुनती है।

पुष्पा को बपुद्रा से दो नोटिस मिलते हैं- एक में उसे जाने के लिये कहा जाता है और दूसरे में उस पर गैरकानूनी बिजनेस चलाने का आरोप लगाया जाता है। बपुद्रा नीचता पर उतर आता है दावा करता है कि उसे पता नहीं था कि पुष्पा घर के बाहर टिफिन सर्विस चला रही है, जिसके लिये उसकी रजामंदी नहीं ली गई। इससे पुष्पा पटेल का परिवार चौंक जाता है, क्योंकि जब भी सुशीला घर पर नहीं होती थी, बपुद्रा पुष्पा से टिफिन लेता था। चिराग प्रॉपर्टी के उन दस्तावेजों को खोजने का निश्चय करता है, जिनमें स्पष्ट लिखा है कि पुष्पा के पास दो कमरे थे, एक में उसका घर था और दूसरा उसके बिजनेस के लिये था।
क्या चिराग कागजों को ढूंढकर अपने परिवार को बेघर होने से बचा पाएगा?
पुष्पा इस नई समस्या से कैसे निपटेगी? पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करूणा पांडे ने कहा, “पुष्पा के सामने नई समस्या है, लेकिन हमेशा की तरह वह उसका सामना करने और जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित है। बपुद्रा की शर्त ने सभी को चौंका दिया है और पुष्पा को इसका अंदाजा नहीं था। उसके सामने पहले से ही कई परेशानियाँ थीं और अब अपना घर छोड़ने की बात ने उसे बड़ा झटका दिया है। पुष्पा ने इस मकान को अपना घर बनाने के लिये अपना खून और पसीना बहाया है और इस घर में अपनी कड़ी मेहनत की कमाई लगाई है और इसलिये वह किसी को भी गलत तरीके से अपना नाम खराब नहीं करने देगी। कृपया पुष्पा के सफर में उसका साथ दीजिये। आने वाले एपिसोड्स यकीनन भावनाओं और ट्विस्ट्स से भरे होंगे।”
चिराग की भूमिका निभा रहे दर्शन गुर्जर ने कहा, “चिराग हालात को सही करना चाहता है और सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके कामों की सजा उसके परिवार को न मिले। वह अपना वादा पूरा करेगा और यह साबित करने वाले कागज ढूंढेगा कि उसकी माँ का बिजनेस गैरकानूनी नहीं है और इस तरह बपुद्रा के झूठ का खुलासा करेगा। तो टेलीविजन स्क्रीन के सामने डटकर बैठ जाइए, क्योंकि स्थिति सचमुच रोचक होने वाली है!”.
देखिये ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर!








