

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कबीरधा, बेमेतरा, मुंगेली, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को दी जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कबीरधा, बेमेतरा, मुंगेली, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. बस्तर संभाग की बात करें तो यहां बीते एक हफ्ते से बारिश का सिलसिला जारी है. इस संभाग के कई गांव टापू बनने की स्थिति में आ गए हैं. कई कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं.सुकमा और बीजापुर जिले में बारिश का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है. इन जिलों की नदियां शबरी नदी और मिंगांचल दोनों उफान पर हैं. वहीं सरगुजा संभाग की बात करें तो इस जिले में अभी भी लोग बारिश की उम्मीद में बैठे हैं.
मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया है कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण तटीय उड़ीसा और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. पूर्व पश्चिम हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.








