

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :नई दिल्ली. भारत दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां सबसे अधिक मोबाइल का इस्तेमाल होता है. इसका एक कारण कम कीमत पर इंटरनेट का उपलब्ध होना है. भारत में इंटरनेट की कीमते कम होने के कारण अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा भारतीय युवा भी महंगे से महंगा फोन अपने हाथ में रखना चाहते हैं.

ऐसे में यूजर्स फोन के टूटने, चोरी होने या खो जाने की समस्या का सामना करते हैं.कई बार आपका फोन पानी अन्य लिक्विड में गिर जाता है.फोन इंश्योरेंस को फोन खरीदने के पांच दिन के अंदर ही लिया जा सकता है. आमतौर पर इंश्योरेंस कंपनियां एक साल का ही फोन इंश्योरेंस करती हैं. अगर उससे ज्यादा का करवाते हैं, तो वो एक्सटेनडेंट वारंटी होती है. कई बार इस तरह के हादसे से यूजर्स को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है.
खासकर बारिश के दिनों में कई बार आपका फोन पानी में भीग जाता है, जिससे उसे बड़ा नुकसान हो जाता है. हालांकि इन नुकसान से आसानी से बचा जा सकता है. इसके लिए आपको बस अपने फोन का इंश्योरेंस करवाना होगा. एक बार इंश्योरेंस हो जाने के बाद आपको अपने फोन की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इंश्योरेंस कंपनियां यूजर्स फोन के टूटने, चोरी होने, खो जाने के साथ साथ पानी से होने वाले नुकसान को भी कवर करती हैं. आपका मोबाइल फोन नमी या नमी के कारण भी क्षतिग्रस्त हो सकता है और यह आमतौर पर बीमा द्वारा कवर किया जाता है. हालांकि एक्सटेंडिड वारंटी में फोन को पानी ले होने वाले नुकसान को कवर नहीं जाता है.
मोबाइल इंश्योरेंस आपके लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस आदि की तरह ही होता है. आप किसी भी इंश्योरेंस कंपनी से अपने फोन का इंश्योरेंस करवा सकते हैं. इसके लिए कंपनी आपसे अन्य इंश्योरेंस की ही तरह आपको प्रीमियम लेगी और अगर आपका फोन खो जाए, चोरी हो जाए या डैमेज हो जाए, तो कंपनी आपको भुगतान करेगी.फोन इंश्योरेंस के लिए आपको कितना प्रीमियम भरना होगा ये आपके फोन के कीमत पर निर्भर करता है.
आपका फोन जितना महंगा फोन होगा इंश्योरेंस का प्रीमियम भी उतना ही ज्यादा होगा. हालांकि इंश्योरेंस लेते वक्त आप सभी कंपनियों के प्रीमियम की तुलना कर सकते हैं और फिर सबसे बेस्ट इंशोयरेंस प्रीमियम ले सकते हैं.
अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, डैमेज हो जाता है या खो जाता है तो आपको इंश्योरेंस कंपनी को फोन का बिल, सिम ब्लॉक करवाने की जानकारी और FIR की कॉपी देनी होगी. इसके अलावा आपको फोन का सीरिलयल नंबर भी देना होगा. जब आप यह सभी डॉक्यूमेंट इंश्योरेंस कंपनी को मुहैया करवा देते हैं, तो आगे की प्रक्रिया शुरू होती है और आपको अपना क्लेम मिलेता है. उल्लेखनीय है कि इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए आपको 15 दिन के अंदर की ही समय मिलता है.








