





Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH नवा रायपुर स्थिति (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) नाबार्ड की 41 वाँ स्थापना दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन श्री बैजनाथ चन्द्राकर,विशिष्ट अतिथि कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के वाइस चांसलर श्री डॉ एन पी दक्षिणकर, इन्दीरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के वाइस चांसलर डॉ गिरीश चंदेल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक अध्यक्ष श्री आई.के.गोहिल, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री के एन कांडे , ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। समारोह में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सुपर्णा टंडन नाबार्ड के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर नाबार्ड महाप्रबंधक श्री महेश गोयल, महाप्रबंधक श्री रजत मोहंती, महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र बाबू तथा नाबार्ड व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।









